वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि यूपी के "एम वाई फैक्टर" ने "कर्फ्यू फ्री, क्राइम फ्री, कमीशन फ्री" व्यवस्था की सौगात दी है। आज प्रयागराज के श्रृंगवेरपुरधाम में 33वें "राष्ट्रीय रामायण मेला" के उद्घाटन के अवसर पर श्री नकवी ने कहा कि जो यूपी कभी "दंगों-दबंगों का दरिया" था, आज "सुशासन का समुद्र" है। यह "एम वाई" (मोदी-योगी) फैक्टर का करिश्मा है।
श्री नकवी ने कहा कि "बकैतों के भौकाल", "बाहुबलियों के भ्रष्टाचार" पर कानून के शिकंजे ने आम आदमी और समाज की सुरक्षा, सम्मान को सुनिश्चित किया है। श्री नकवी ने कहा कि मोदी-योगी ने छद्म धर्मनिरपेक्षता और तुष्टीकरण के राजनैतिक छल को समावेशी सशक्तिकरण के बल से ध्वस्त किया है। इसी का प्रमाण है कि आज “एम वाई फैक्टर” मतलब समावेशी विकास, सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण है, जबकि कभी यही “एम वाई फैक्टर” बलवाईयों की रक्षा और बेईमानों की सुरक्षा का साथी हुआ करता था।
श्री नकवी ने कहा कि "कपट और करप्शन की विरासत" और "दंगों और दबंगों की सियासत” पर गहरी चोट ने कई सियासी सूरमाओं की नियत में खोट को उजागर किया है। श्री नकवी ने कहा कि मोदी-योगी के सुशासन के युग ने "करप्शन के कुनबे ", "बेईमानी के बाहुबलियों" को हाशिए पर डाल दिया है, इसी लिए ऐसे "साजिशी सिन्डीकेट" के "पॉलिटिकल प्रमोटर्स, प्रोटेक्टर्स" परेशान हैं।