पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा "सियासी शुद्धीकरण, समावेशी सशक्तिकरण के महायज्ञ" में हम सब को आहुति देनी चाहिए, यह यज्ञ ही मुल्क, मानवता के महफूजी-मजबूती का प्रकल्प है। "साम्प्रदायिक सियासत के प्रदूषण पर नियंत्रण" का प्रभावी परिणाम दिखने लगा है।
आज मुरादाबाद के कुंदरकी एवं अन्य स्थानों में नगर निकाय चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान श्री नकवी ने कहा कि भाजपा की सोंच, संकल्प, सुशासन ने समावेशी मंगल से "साम्प्रदायिक दंगल" का खात्मा किया है।
श्री नकवी ने कहा कि बलवाई, बाहुबली, बेईमान, बकैत आज सियासी कुनबों की हिफाज़त में नहीं, संवैधानिक कानून की हिरासत में हैं। इसी ने समाज की भलाई, सियासत की सफाई का रास्ता बनाया है।
श्री नकवी ने कहा कि "साम्प्रदायिक वोटों की ठेकेदारी" को शिकस्त, समावेशी विकास की हिस्सेदारी को "शक्ति" ने विकास, विश्वास के माहौल को मजबूत किया है।
श्री नकवी ने कहा कि समाज के किसी हिस्से के विकास में कमीं नहीं तो वोट में कन्जूसी क्यों? इस सवाल का जवाब हमें ईमानदारी से देना होगा।
श्री नकवी ने कहा कि मोदी-योगी युग बलवाईयों, बाहुबलियों, बकैतों के लिए काल, आम लोगों की सुरक्षा- समृद्धि के लिए खुशहाल साबित हुआ है।
श्री नकवी ने कहा कि हम सब को साम्प्रदायिक वोटों की मंडी से निकल कर समावेशी विकास-विश्वास की पगडंडी पर चलना होगा, इसी में मुल्क, मानवता, मज़हब सभी की भलाई है।
श्री नकवी ने कुंदरकी कस्बे में समाज के सभी लोगों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" का सौवां एपीसोड भी सुना।