मैंने इस्लामी गणराज्य ईरान के दूतावास का दौरा किया।
मैंने नई दिल्ली स्थित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के दूतावास का दौरा किया और महामहिम राजदूत डॉ. मोहम्मद फथली से मुलाकात कर सर्वोच्च नेता और महान आध्यात्मिक व्यक्तित्व आयतुल्लाह अली खामेनेई जी की शहादत पर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि स्वयं एक समस्या है। मानवता की सुरक्षा के लिए शांति आवश्यक है। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस संकट के सागर से शांति का अमृत निकले।















