वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि भारत के "कम्पोजिट कल्चर" के खिलाफ कोई भी "साइबर क्रिमिनल कम्युनल कांस्पीरेसी" कामयाब नहीं होगी। आज पत्रकारों से बातचीत में एक सोशल मीडिया ऐप पर केंद्र सरकार की कारवाई के सम्बन्ध में एक सवाल के जवाब में श्री नकवी ने कहा कि भारत में महिलाओं के खिलाफ "क्रिमिनल कम्युनल कांस्पीरेसी" बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
श्री नकवी ने कहा कि जो भी लोग ऐसी साजिश में लिप्त हैं उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जा रही है। ऐसे लोग जल्द ही एक्सपोज़ होंगें। श्री नकवी ने कहा कि इस तरह के कुछ शैतानी मानसिकता वाले लोग भारत की छवि को नुक्सान पहुंचाने की साजिशी कोशिश समय-समय पर करते रहते हैं लेकिन भारत की समृद्ध समावेशी संस्कृति-संस्कार ऐसे साजिशी सिंडिकेट को सफल नहीं होने देता।
Senior BJP leader and Union Minister Shri Mukhtar Abbas Naqvi today said here that any “Cyber Criminal Communal Conspiracy” against the country’s “Composite Culture” will not be able to succeed. Replying to reporters on action taken by the Central Government on a hatred social media app, Shri Naqvi said that these types of “Criminal Communal Conspiracies” against the women are unacceptable.
Shri Naqvi said that stern action is being taken against such elements and their mentality and hatred criminal, communal conspiracy will be exposed soon. Shri Naqvi said that some people with nefarious designs are involved in conspiracy to defame India but the composite culture and commitment of the country never allow such elements to succeed in their evil acts.